अपने लेख या पोस्ट को अपडेट करने के लिए सम्पर्क करे - 9415331761

चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र में भरे जाएंगे 57,000 पद, जानें योजना

  चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र में भरे जाएंगे 57,000 पद, जानें योजना

UP Job News: उत्तर प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा विभाग में अगले पांच सालों में करीब 57,000 पदों पर भर्ती की जाएगी। उत्तर प्रदेश सरकार का बड़ा एलान, जानिए- क्या है? योगी सरकार की योजना।  

Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath On Government Job: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (UP CM Yogi Adityanath) ने प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में अगले पांच सालों में विभिन्न श्रेणी के 57 हजार पदों पर भर्ती करने का फैसला लिया है। इसमें उन्होंने 10 हजार पदों पर भर्ती के लिए कल कैबिनेट में मुहर लगाई है। जो जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू होने वाली है। सीएम ने प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को चुस्त दुरुस्त करने के लिए पिछले पांच सालों में युद्ध स्तर पर काम किए हैं। 

सरकारी और मेडिकल कॉलेजों में हुई वृद्धि -

सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों के क्षेत्र में दोगुने से अधिक की वृद्धि हुआ है। इसी के मद्देनजर एक जिला, एक मेडिकल कॉलेज की नीति पर काम कर रही है। योगी 2.0 के सौ दिनों में संभल और महराजगंज जिले में दो मेडिकल कॉलेजों से एमओयू भी किया जा चुका है और साथ ही जल्द ही दो अन्य जिलों में मेडिकल कॉलेजों का एमओयू होने जा रहा है।  

अगले पांच वर्षों में होगी भर्ती -

उत्तर प्रदेश में बढ़ रहे मेडिकल कॉलेजों, संस्थानों और सुपर स्पेशियलिटी अस्पतालों में अगले पांच सालों में 57 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी। सीएम योगी ने 45,127 पदों पर भर्ती के लिए 2021 में स्वीकृति दे दी है, जिस पर विभिन्न चरणों में भर्ती प्रक्रिया चल रही है और करीब पांच हजार पदों पर भर्ती पूरी भी हो चुका है। 

क्या कहना है चिकित्सा शिक्षा प्रमुख का -

चिकित्सा शिक्षा के प्रमुख सचिव आलोक कुमार ने बताया कि मेडिकल कॉलेजों, संस्थानों और सुपर स्पेशियलिटी अस्पतालों में विभिन्न श्रेणी के कुल 57 हजार पदों पर भर्ती होनी है. इसमें 15 हजार पदों पर नर्सिंग और पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती भी शामिल है। आज कैबिनेट में 10 हजार पदों पर और भर्ती के लिए अनुमति मिली है। जल्द ही इन पदों पर भर्ती शुरू की जाए गी। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.