अपने लेख या पोस्ट को अपडेट करने के लिए सम्पर्क करे - 9415331761

आजादी क्वेस्ट

 आजादी क्वेस्ट

आजादी क्वेस्ट एप बच्चों को अपनी अड़ी से जुड़ने में मदद करता है। इसमें पहले दो गेम भारतके स्वतंत्रता संग्राम की कहानी बताते हैं। आजादी ववेस्ट गेम हिंदी. और अंग्रेजी दोनों ही भाषाओं मैं उपलब्ध है। इसे एंड्रायड और आइओएस डिवाइस पर डाउनलोड और इंस्टाल किया जा सकता है। सीरीज का पहला गेम 'आजादी क्वेस्ट मैच 3 पजल' है। इसमें 1857 से 1947 तक भारत की स्वतंत्रता की यात्रा को प्रस्तुत किया गया है। गेम में 495 लेवल मिलेंगे। साथ ही 75 ट्रिविया कार्ड भी मिलते हैं। प्रत्येक कार्ड इतिहास के महत्वपूर्ण क्षणों को प्रदर्शित करता है। इस गेम को गूगल प्ले स्टोर पर 50 हजार से अधिक बार डाउनलोड किया जा चुका है। वहीं इस सीरीज के दूसरे गेम' आजादी क्वेस्ट: हीरोज आफ भारत' गेम एप की बात करें, तो इसमें भी 75 लेवल है। इसमें 750 प्रश्नों के माध्यम से भारत की स्वतंत्रता के नायकों के बारे में जानकारी मिलती है। इस. गेम के तहत उन खिलाड़ियों को हर महीने प्रमाण पत्र सहित आकर्षक पुरस्कार भी प्रदान किए जाते हैं, जो आजादी क्वेस्ट गेम को पूरा करते हैं। बच्चे- किशोर इस गेम को डाउनलोड कर अपनी जानकारी बढ़ा सकते हैं।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.